Class 12th Physics Most Important MCQ Questions
1. वैद्युतशीलता का एस०आई० मात्रक है- (2014,15,20, 22)
(i) कूलॉम²/ न्यूटन मीटर²
(ii) न्यूटन मीटर / कूलॉम²
(iii) न्यूटन /कूलॉम
(iv) न्यूटन-वोल्ट/मीटर ²
उत्तर- (i) कूलॉम²/न्यूटन मीटर²
2. वैद्युत-क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक है-(2015, 16, 17)
(i) कूलॉम/न्यूटन
(ii) जूल/न्यूटन
(iii) न्यूटन /कूलॉम
(iv) न्यूटन /मी
उत्तर- (iii) न्यूटन/कूलॉम
3. निम्न में से कौन-सा वैद्युत-क्षेत्र का मात्रक नहीं है?(2014, 18, 19)
(i) न्यूटन /कूलॉम
(ii) वोल्ट/मीटर
(iii) जूल/कूलॉम
(iv) जूल-कूलॉम/मीटर
उत्तर-(iii) जूल/कूलॉम
4. विद्युत फ्लक्स का मात्रक है-(2017, 18, 19, 20, 23, 24)
(1) न्यूटन /कूलॉम
(ii) वोल्ट-मीटर
(iii) वोल्ट/मीटर
(iv) न्यूटन-मीटर/कूलॉम
उत्तर- (ii) वोल्ट-मीटर
5. एक इलेक्ट्रॉन, जिस पर आवेश e तथा द्रव्यमान m है, एकसमान विद्युत-क्षेत्र E में गतिमान है। इसका त्वरण है–
(i) E/m
(ii) Ee/m
(iii) m/Ee
(iv) e/m
उत्तर- (ii) Ee / m
6. चाँदी का परावैद्युतांक (k) होता है-
(i) k = 0
(ii) k = 1
(iii) k = – 1
(iv) k = ∞(अनन्त)
उत्तर- (iv) k = ∞ (अनन्त)
7. एक समान वैद्युत क्षेत्र E में रखे वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण p वाले वैद्युत द्विध्रुव को 90 deg से घुमाने में कृत कार्य है-(2018)
(i) (pE)/2
(ii) 2pE
(iii) pE
(iv) √2 pE
उत्तर- (iii) pE
8. एकांक धनावेश विद्युत क्षेत्र के प्रत्येक बिन्दु पर समान बल का अनुभव करता है। विद्युत क्षेत्र होगा-(2024)
(i) एकसमान
(ii) एकसमान
(iii) परिवर्ती
(iv) कुछ नहीं कह सकते
उत्तर- (i) एकसमान
9. 100 माइक्रोफैरड धारिता वाले संधारित्र को 10 वोल्ट तक आवेशित करने पर उसमें संचित ऊर्जा होगी-(2016)
(i) 5.0×10-³जूल
(ii) 0.5×10-³ जूल
(iii) 0.5 जूल
(iv) 5.0 जूल
उत्तर – (i) 5.0×10-³जूल
10. वैद्युत द्विध्रुव के कारण, केन्द्र से दूरी पर अक्ष में स्थित बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता एवं विभव सम्बन्ध होगा-क्रमशः E तथा V हैं। E तथा V में सम्बन्ध होगा- (2017)
(i) E = V/r
(ii) E = V/(2r)
(iii) E = (2V)/r
(iv) E = 2rV
उत्तर- (i) F = V/r
11. वैद्युत विभव का मात्रक है-(2014, 20)
(i) जूल/कूलॉम
(ii) जूल × कूलॉम
(iii) कूलॉम/जूल
(iv) न्यूटन /कूलॉम
उत्तर- (i) जूल/कूलॉम
12. किसी चालक की प्रतिरोधकता निर्भर करती है, चालक के/की – (2024)
(i) लम्बाई पर
(ii) मोटाई पर
(iii) पदार्थ पर
(iv) इनमें से किसी पर नहीं
उत्तर- (iii) पदार्थ पर
13. दिए गए चित्र में, किसी परिपथ के भाग में धारा दर्शायी गयी है तो धारा। का मान है (2018, 19, 24)
(i) 1.7 ऐम्पियर
(ii) 3.7 ऐम्पियर
(iii) 1.3 ऐम्पियर
(iv) 1.0 ऐम्पियर
उत्तर – (ii) 3.7 ऐम्पियर
14. आवेश q एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र B के समान्तर वेग से गति कर रहा है। आवेश पर लगने वाले बल का मान है-
(i) qu
(ii) qB
(iii) 0 (शून्य)
(iv) (Bv)/q
उत्तर- (iii) 0 (शून्य)
15. चुम्बकीय क्षेत्र B के लम्बवत् वेग से चलने वाले आवेश १ पर लगने वाले बल F का मान है-(2016, 18)
(i) F = qvB
(ii) F = (qv)/B
(iii) F = (qB)/v
(iv) F = (Bv)/q
उत्तर- (i) F = qvB
16.धारावाही चालक के चारों ओर उत्पन्न क्षेत्र होता है-
(i) केवल वैद्युत क्षेत्र
(ii) केवल चुम्बकीय क्षेत्र
(iii) वैद्युत एवं चुम्बकीय क्षेत्र दोनों
(iv) वैद्युत एवं चुम्बकीय क्षेत्र में से कोई नहीं
उत्तर-(ii) केवल चुम्बकीय क्षेत्र
प्रश्न 17. चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक होता है-
या
चुम्बकीय क्षेत्र का मात्रक होता है-(2015, 16, 20, 24)
(i) वेबर × मीटर ²
(ii) वेबर/मीटर²
(iii) वेबर
(iv) वेबर/मीटर
उत्तर- (ii) वेबर/मीटर 2
18. मतिशील आवेश उत्पन्न करता है-
या
धारावाही चालक के चारों ओर उत्पन्न क्षेत्र होता है-
(i) केवल वैद्युत क्षेत्र
(ii) केवल चुम्बकीय क्षेत्र
(iii) वैद्युत एवं चुम्बकीय क्षेत्र दोनों
(iv) वैद्युत एवं चुम्बकीय क्षेत्र में से कोई नहीं
उत्तर-(ii) केवल चुम्बकीय क्षेत्र
19. चुम्बकीय आघूर्ण का मात्रक है-(2020)
(i) न्यूटन /ऐम्पियर-मी
(ii) ऐम्पियर-मी²
(iii) वेबर/मी²
(iv) हेनरी
उत्तर- (ii) ऐम्पियर-मी²
20. वह पदार्थ, जो किसी चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर, चुम्बकीय क्षेत्र के विपरीत दिशा में क्षीण चुम्बकन (magnetization) प्राप्त कर लेता
(i) प्रतिचुम्बकीय पदार्थ
(ii) अनुचुम्बकीय पदार्थ
(iii) लौहचुम्बकीय पदार्थ
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (i) प्रतिचुम्बकीय पदार्थ
21. डोमेन किस पदार्थ में बनते हैं?
(i) प्रतिचुम्बकीय
(ii) अनुचुम्बकीय
(iii) लौहचुम्बकीय
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (iii) लौहचुम्बकीय
22. वह कौन-सा चुम्बकीय पदार्थ है जो बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र का विरोध करता है?
(i) प्रतिचुम्बकीय पदार्थ
(ii) अनुचुम्बकीय पदार्थ
(iii) लौहचुम्बकीय पदार्थ
(iv) सभी पदार्थ
उत्तर – (i) प्रतिचुम्बकीय पदार्थ
23. लेन्ज का नियम किसके संरक्षण नियम के अनुरूप उत्पन्न होता है?
(i) आवेश
(ii) संवेग
(iii) ऊर्जा
(iv) द्रव्यमान
उत्तर- (iii) ऊर्जा
24. हेनरी/मीटर मात्रक है-
(i) वैद्युतशीलता का
(ii) चुम्बकशीलता का
(iii) परावैद्युतांक का
(iv) स्वंप्रेरकत्व का
उत्तर- (ii) चुम्बकशीलता का
25. 10 ओम प्रतिरोध तथा 10 हेनरी प्रेरकत्व की एक कुण्डली 50 वोल्ट की बैटरी से जोड़ी गयी है। कुण्डली में संचित ऊर्जा है-
(i) 125 जूल
(ii) 62.5 जूल
(iii) 250 जूल
(iv) 500 जूल
उत्तर- (i) 125 जूल
26. स्वप्रेरकत्व के मात्रक हेनरी के समतुल्य है(2020)
(i) वोल्ट-एम्पीयर/सेकण्ड
(ii) वोल्ट-सेकण्ड/एम्पीयर
(iii) एम्पीयर-सेकण्ड/वोल्ट
(iv) वोल्ट-एम्पीयर-सेकण्ड
उत्तर- (ii) वोल्ट-सेकण्ड/एम्पीयर
27.200 ओम प्रतिरोध तथा 1 हेनरी प्रेरकत्व के श्रेणी संयोजन पर प्रत्यावर्ती वोल्टता V = 10√2sin(200t) लगायी गयी है, तो V तथा i के बीच कलान्तर होगा
(i) 90 °
(ii) 45 °
(iii) 60 °
(iv) 30 °
उत्तर- (ii) 45 °
28. एक कुण्डली के सिरों के बीच 40V का प्रत्यावर्ती वोल्टेज लगाने पर इसमें 80 mA की धारा प्रवाहित होती है। कुण्डली का प्रेरणिक प्रतिघात होगा-
(i) 500 ओम
(ii) ओम 2× 10-³
(iii) 20 ओम
(iv) 3.2 ओम
उत्तर- (i) 500 ओम
29. प्रेरकत्व का मात्रक है-
(i) ओम-सेकण्ड
(ii) ओम/सेकण्ड
(iii) सेकण्ड/ओम
(iv) 1/ओम-सेकण्ड
उत्तर- (i) ओम-सेकण्ड
30. वैद्युतचुम्बकीय तरंगों के वैद्युत एवं चुम्बकीय क्षेत्र सदिशों में कलान्तर होता है
(i) 0
(ii) π
(iii) π/2
(iv) (3π)/2
उत्तर (iii) π/2
31. निम्नलिखित में से कौन विद्युतचुम्बकीय तरंगें नहीं हैं?(2017,18)
(i) गामा किरणें
(ii) एक्स किरणें
(iii) अवरक्त किरणें
(iv) बीटा किरणें
उत्तर (iv) बीटा किरणें
32. विद्युतचुम्बकीय तरंगें उत्पन्न होती हैं-(2018, 23)
(i) स्थिर आवेश द्वारा
(ii) नियत वेग से गतिशील आवेश द्वारा
(iii) त्वरित आवेश द्वारा
(iv) आवेश हीन कण द्वारा
उत्तर (iii) त्वरित आवेश द्वारा
33. विद्युतचुम्बकीय तरंगों की प्रकृति होती है-
(i) अनुप्रस्थ
(ii) अनुदैर्ध्य
(iii) अनुप्रस्थ और अनुदैर्ध्य दोनों
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (i) अनुप्रस्थ
34. न्यूनतम आवृत्ति की विद्युत चुम्बकीय तरंग है
(i) पराबैंगनी किरणें
(ii) X-किरणें
(iii) गामा-किरणें
(iv) माइक्रो तरंगें
उत्तर (iv) माइक्रो तरंगें
35. यदि सघन माध्यम में आपतन कोण, क्रान्तिक कोण के बराबर हो, तो अपवर्तन कोण होगा-
(i) 0°
(ii) 45°
(iii) 90°
(iv) 180°
उत्तर- (iii) 90°
36. उत्तल लेंस की फोकस दूरी अधिकतम है-(2019,24)
(i) नीले प्रकाश के लिए
(ii) हरे प्रकाश के लिए
(iii) पीले प्रकाश के लिए
(iv) लाल प्रकाश के लिए
उत्तर – (iv) लाल प्रकाश के लिए
37. जब एकवर्णी प्रकाश निर्वात् से किसी पारदर्शी माध्यम में प्रवेश करता है तो प्रकाश का कौन-सा अभिलक्षण अपरिवर्तित रहता है?
(i) तीव्रता
(ii) चाल
(iii) आवृत्ति
(iv) तरंगदैर्ध्
उत्तर- (iii) आवृत्ति
38. एक पोलेराइड की पारदर्शी प्लेट उसी प्रकार की एक अन्य प्लेट पर इस प्रकार रखी है कि इनकी ध्रुवण दिशाओं के बीच 30° का कोण बनता है। प्लेटों के इस युग्म में से एक पर अध्रुवित प्रकाश आपतित होता है। निर्गत् प्रकाश तथा आपतित अधुवित प्रकाश की तीव्रताओं का अनुपात होगा-(2017)
(i) 1:4
(ii) 1:3
(iii) 3:4
(iv) 3:8
उत्तर- (ii) 1:3
39. वह घटना जो प्रकाश की अनुप्रस्थ तरंग प्रकृति दर्शाती है, है-(2017)
(i) व्यतिकरण
(ii) विवर्तन
(iii) ध्रुवण
(iv) अपवर्तन
उत्तर- (iii) ध्रुवण
40. एक फोटॉन, जिसकी ऊर्जा 3.4 eV है, एक ऐसी धातु की सतह पर आपतित होता है, जिसका कार्य फलन 2 eV है। धातु की सतह से उत्सर्जित फोटो-इलेक्ट्रॉन की अधिकतम गतिज ऊर्जा होगी-(2018, 20)
(i) 1.4 eV
(ii) 1.7 eV
(iii) 5.4 eV
(iv) 6.8 eV
उत्तर- (i) 1.4 eV
41. प्रकाश-इलेक्ट्रॉनों के लिए निरोधी विभव निर्भर करता है-(2018)
(i) आपतित प्रकाश की तीव्रता पर
(ii) आपतित प्रकाश की आवृत्ति एवं कैथोड के पदार्थ पर
(iii) केवल कैथोड के पदार्थ पर
(iv) केवल आपतित प्रकाश की आवृत्ति पर
उत्तर- (ii) आपतित प्रकाश की आवृत्ति एवं कैथोड के पदार्थ पर
42. V वोल्ट से त्वरित होकर एक इलेक्ट्रॉन चाल से एक लक्ष्य से टकराता है। 2 V वोल्ट से त्वरित होने पर इलेक्ट्रॉन की चाल हो जायेगी-(2018)
(i) 2v
(ii) 4v
(iii) √2 v
(iv) v/2
उत्तर-(iii) √2 v
43. प्रकाश वैद्युत प्रभाव के प्रयोग में आपतित प्रकाश की आवृत्ति (v) तथा निरोधी विभव (V) के बीच खींचे गये ग्राफ की ढलान होती है-(2017, 19, 20, 22)
(i) h
(ii) h/e
(iii) e/h
(iv) v/v
उत्तर-(ii) h/e
43. किसी गतिमान कण से सम्बद्ध डी-ब्रॉग्ली तरंग की तरंगदैर्ध्य निर्भर नहीं करती है-
(i) द्रव्यमान पर
(ii) आवेश पर
(iii) वेग पर
(iv) संवेग पर
उत्तर-(ii) आवेश
44. यदि किसी कण का संवेग दोगुना कर दिया जाए, तो इसकी डी-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य होगी-(2017)
(i) अपरिवर्तित
(ii) चार गुनी
(iii) दुगुनी
(iv) आधी
उत्तर- (iv) आधी
45. आइन्स्टीन के प्रकाश वैद्युत समीकरण में निम्नलिखित किस संरक्षण के नियम का पालन होता है?
(i) आवेश
(ii) द्रव्यमान
(iii) संवेग
(iv) ऊर्जा
उत्तर-(iv) ऊर्जा
46. किसी धातु से प्रकाश इलेक्ट्रॉनों के उत्सर्जन हेतु आवश्यक प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 2000 में है। 1000 Å का विकिरण आपतित होने पर उत्सर्जित प्रकाश इलेक्ट्रॉनों की गतिज ऊर्जा होगी(2022)
(i) 12.4 eV
(ii) 6.2 eV
(iii) 10.0 eV
(iv). 3.1 eV
उत्तर- (ii) 6.2 eV
47. किसी धातु का कार्यफलन 4 eV है। शून्य गतिज ऊर्जा के प्रकाश इलेक्ट्रॉनों के उत्सर्जन हेतु आवश्यक विकिरण का तरंगदैर्ध्य होगा(2022)
(i) 1700 Å
(ii) 1550 Å
(iii) 3108 Å
(iv) 750 Å
उत्तर- (iii) 3108 Å
48. समीकरण E = pc जहाँ E, p तथा c क्रमशः ऊर्जा, संवेग एवं प्रकाश की चाल को प्रदर्शित करते हैं, लागू होता है(2023, 24)
(i) इलेक्ट्रॉन एवं फोटॉन के लिए
(ii) फोटॉन के लिए लेकिन इलेक्ट्रॉन के लिए नहीं
(iii) इलेक्ट्रॉन के लिए लेकिन फोटॉन के लिए नहीं
(iv) न इलेक्ट्रॉन के लिए न ही फोटॉन के लिए
उत्तर- (ii) फोटॉन के लिए लेकिन इलेक्ट्रॉन के लिए नहीं
49. जस्ते की सतह से इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा विकिरण अत्याधिक प्रभावी होगा?
(i) सूक्ष्म तरंगें
(ii) दृश्य प्रकाश
(iii) अवरक्त प्रकाश
(iv) पराबैंगनी प्रकाश
उत्तर – (iv) पराबैंगनी प्रकाश
50. एक धातु के पृष्ठ पर 6eV ऊर्जा के फोटॉन आपतित होते हैं, तब उत्सर्जित फोटो-इलेक्ट्रॉन की अधिकतम गतिज ऊर्जा 5 eV होती है। निरोधी विभव होना चाहिए-
(i) 5 वोल्ट
(ii) 1 वोल्ट
(iii) 6 वोल्ट
(iv) 11 वोल्ट
उत्तर- (i) 5 वोल्ट

Homophones with Sentences | 23 Important Homophones for Board Exams
Homophones with Sentences Use the following pairs of words in your own sentences to bring out the difference in their

Top 20 Viral Synonyms and Antonyms for Board Exam | English Vocabulary MCQ
Top 20 Synonyms and Antonyms for Board Exam Top 20 viral antonynms board exam 1. The antonym of ‘arrival’

हिन्दी साहित्य गद्य MCQ प्रश्न उत्तर | हिन्दी गद्य का इतिहास 41 Objective Questions PDF
हिन्दी साहित्य गद्य MCQ प्रश्न उत्तर 1. भाषा योगवाशिष्ठ’ के लेखक कौन बताओ हैं—(क) रामप्रसाद निरंजनी(ख) मुंशी सदासुखलाल(ग) लल्लूलाल(घ) स्वामी

Class 12 English Poems Central Idea in Hindi | My Mother at Sixty Six, Keeping Quiet, A Roadside Stand
Class 12 English Poems Central Idea My Mother at Sixty Six The author of “My Mother at Sixty Six” is

UP Board Class 12 Hindi Padhyansh – महत्वपूर्ण पद्यांश व्याख्या व समाधान
UP Board Class 12 Hindi Padhyansh 1. अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ पवन-दूतिका (1) मेरे प्यारे नव जलद से कंज नेत्रवाले।जाके आये

Class 12 Hindi Kavi aur Lekhak Sahitya Parichay | महत्वपूर्ण साहित्यिक परिचय
Class 12 Hindi Kavi aur Lekhak sahitya Parichay जीवन परिचयः- जयशंकर प्रसाद जी का जन्म काशी के एक वैश्य परिवार